झारखंड विधानसभा चुनाव 27 नवंबर से

Jharkhand Polls
नई दिल्ली/रांची। झारखण्ड में राज्य विधानसभा के चुनाव पांच चरणों में 27 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच होंगे। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को झारखण्ड विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग की इस घोषणा का स्वागत किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के समक्ष चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य विधानसभा के चुनाव पांच चरणों में 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक कराए जाएंगे और मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा।

91 सीटों पर होंगे चुनाव

झारखण्ड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 30 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 27 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। चावला ने बताया कि दूसरे चरण में दो दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में और तीसरे चरण में आठ दिसंबर को सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा।

चौथे चरण में 12 दिसंबर को 14 विधानसभा क्षेत्रों में और पांचवे चरण में 18 दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराया जाएगा। इस चुनाव में राज्य के 1.8 करोड़ मतदाता लोकप्रिय सरकार के गठन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। राज्य विधानसभा की 81 सीटों में से 28 सीटेंअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

10 नवंबर से नामांकन

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव की अधिसूचना क्रमश: 3, 7, 13, 17, और 24 नवंबर को जारी की जाएगी। इन पांच चरणों में होने वाले चुनाव के लिए क्रमश: 10, 14, 20, 24 नवंबर और 1 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के. शंकरनारायणन की सिफारिश पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति ने गुरुवार को झारखण्ड विधानसभा को भंग कर दिया गया था। झारखण्ड विधानसभा पिछले जनवरी माह से निलंबित थी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि चूंकि झारखण्ड भी नक्सल समस्या से प्रभावित एक राज्य है, इसलिए सुरक्षा कारणों से यहां पांच चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं।

राजनीतिक दलों ने स्‍वागत किया

विभिन्न राजनीतिक दलों ने राज्य विधानसभा के चुनाव कराए जाने की चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करते हुए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और रांची से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य सुबोधकांत सहाय ने चुनाव कराए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि कांग्रेस यहां भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी।

झारखण्ड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रघुबर दास ने भी चुनाव कराए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि इस घोषणा की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल ने भी चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+