ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार

नार्वे की नोबल कमेटी ने कहा, "ओबामा जैसे लोग बहुत कम हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में पूरे विश्व का ध्यान इस ओर खींच कर विश्व के बेहतर भविष्य के बारे में सोचा।" कमेटी ने कहा, "ओबामा की नीतियां जो पूरे विश्व को शांति की ओर ले जा रही हैं, काफी महत्वपूर्ण हैं।"
समिति के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति को सशक्त बनाना तथा लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए किए गए असाधारण प्रयास करना उन्हें नोबेल पुरस्कार का बड़ा कारण है। 14 लाख डॉलर की राशि वाला नोबेल पुरस्कार ओस्लो में 10 दिसम्बर को प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस पुरस्कार की दौड़ में विश्व भर के 205 लोगों के नाम थे। ओबामा अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। वो न केवल आतंकवाद बल्कि ग्लोबल वॉर्मिंग और एनटीपी जैसे मुद्दों का प्रसार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications