नक्सलवाद के लिए सरकार जिम्मेदार: राहुल
केरल में पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा जैसे राज्यों में सरकार लोगों तक पहुंचने में नाकाम रही। इस कारण इन राज्यों में नक्सलवाद पनपा और उसका विस्तार हुआ।
झारखंड जाएंगे राहुल गांधी
युवा सांसद ने अपने व्यक्तिगत विचार रखते हुए कहा कि जिन राज्यों में विकास को प्रमुख मुद्दा बनाया गया और विकास के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था रही वहां ऐसी समस्याएं नहीं आयीं। उन्होंने कहा कि सरकार में ऐसे विशेषज्ञ हैं जिन्हें नक्सलवाद की काट के बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन जबतक राज्य सरकारें लोगों तक पहुंच नहीं बनाएंगी तबतक नक्सलवाद से निपटना आसान नहीं।
उधर कांग्रेस के एक युवा नेता ने बताया कि अलावा राहुल गांधी ने कहा कि इसी महीने वाले झारखंड जाएंगे। उनके झारखंड के कार्यक्रम व तिथि की जल्द घोषणा कर दी जाएगी। खबर है कि राहुल गांधी वहां आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं पर बात करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications