दलितों के साथ गांधी जयंती मनाएंगे कांग्रेसी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगतार मायावती के दलित वोटों को टार्गेट कर रही है। दलितों के करीब जाने के लिए कांग्रेस कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती है। इसी के चलते इस साल राज्य के सभी कांग्रेसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो दलितों के साथ गांधी जयंती मनाएं।
आलाकमान ने कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को पार्टी आलाकमान से निर्देश मिले हैं कि वे महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) दलितों के बीच जाकर मनाएं।
अपने-अपने क्षेत्रों के दलितों से मिलें
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि हमें पार्टी आलाकमान की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश के सभी कांग्रेसी 2 अक्टूबर का दिन (गांधी जयंती) अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर दलितों के बीच मनाएं।
सिंह ने कहा कि मैं देविरया जिले के पैतृक गांव रुद्रपुर पहुंच गया हूं। मेरी तरह प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सांसद और विधायक अपने अपने क्षेत्र में दलितों के साथ नाश्ता, दोपाहर का खाना और शाम का खाना खाएंगे और उनके साथ ही रात बिताएंगे।













Click it and Unblock the Notifications