चलती रेलगाड़ी में यात्रियों से लूटपाट

पुलिस ने बताया कि हथियारबंद नकाबपोश लुटेरे कालका-दिल्ली हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस में हरियाणा के सोनीपत में सवार हुए थे। लुटेरों ने यात्रियों से चाकू और बंदूक की नोक पर नकदी, जेवरात, मोबाइल और अन्य कीमती समान लूट लिया।
लूटपाट मचाने के बाद ये लुटेरे उत्तरी दिल्ली के होलंबी और नरेला रेलवे स्टेशन के बीच जंजीर खींचकर आसानी से फरार हो गए।
घटनास्थल पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि 9.53 बजे इस बारे में जानकारी मिली लेकिन जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो रेलगाड़ी जा चुकी थी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध और रेलवे) भैरों सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"हम लुटरों द्वारा लूटे गए नकदी, जेवरात और कीमती समान के बारे में सही जानकारी मालूम करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications