फिलिपीन: बाढ़ के बाद तूफान का कहर

Philippines Storm
फिलिपीन अभी बाढ़ की आपदा झेल ही रहा था कि अब भयंकर तूफान ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बाढ की वजह से मरने वालों की संख्या कम से कम 70 हो गई है और अब कहा जा रहा है कि तुफान में 106 लोग लापता हो गएं है। वहां पिछले 40 सालों में यह सबसे भीषण बाढ़ है जिसमें फिलिपीन्स की राजधानी मनीला और आसपास के इलाक़ों को भारी नुकसान हुआ है।

उत्तरी फिलिपीन में चक्रवाती तूफान आने के एक दिन बाद रविवार को बादल छँटने पर बचावकर्मियों ने अपना अभियान तेज कर दिया, क्योंकि बीते चार दशक में आई बदतर बाढ़ के चलते 106 से अधिक लोगों के मारे जाने या लापता हो जाने की आशंका है।

फिलिपीन के रक्षा मंत्री गिल्बर्ट टियोडोरो ने कहा कि सरकार ने मनीला शहर और तूफान प्रभावित 25 प्रांतों में आपदा घोषित कर दी है। इसके चलते अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान के लिए आपात कोष के इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है। सेना, पुलिस और नागरिक स्वयंसेवी 4,000 से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मनीला के निकट स्थित उत्तरी फिलिपीन इलाका कल चक्रवाती तूफान 'केटसाना" की चपेट में आ गया। इससे 12 घंटे में ही उतनी बारिश हो गई, जो क्षेत्र में एक महीने में होती है। नतीजतन, भूस्खलन हुआ और बाढ़ आ गई।

अधिकारियों ने बताया मूसलधार बारिश ने पिछले चार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'केटसाना" के आने के बाद मनीला और इसके आस-पास के इलाकों में कल तकरीबन नौ घंटे तक मूसलधार बारिश हुई। बारिश की वजह से आई बाढ़ में शहर के करीब 80 फीसदी इलाके के अलावा एक करोड़ से ज्यादा की आबादी भी प्रभावित हुई।

बाढ़ की वजह से किसी-किसी इलाके में तो 20 फीट तक पानी भर आया, जिससे लोगों को अपने घर की छत पर शरण लेना पड़ी। सरकार ने तूफान और बारिश के बाद पैदा हुए हालात को 'आपदा" घोषित कर दिया।

सेना के हेलिकॉप्टरों से ली गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि राजमार्ग भी नदी का रूप ले चुके हैं। राजमार्ग के आसपास बसी झोपड़ियों और वहाँ खड़ी कारों को भी बाढ़ ने अपने आगोश में ले लिया। तस्वीरों में दिखाया गया कि छतों पर पनाह लिए लोग भोजन और मदद की गुहार लगा रहे हैं।

तियोडोरो ने बताया कि मनीला और इससे सटे पाँच प्रांतों के तकरीबन 280000 लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें से 41,000 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+