हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस शुरू
अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा से बिना रुके जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 22 से सुबह 8.20 बजे रवाना हुई और यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मंगलवार की सुबह 10.3 बजे पहुंचेगी।
सप्ताह में दो बार चलने वाली हावड़ा-मुंबई दुरंतो 1,976 किलोमीटर की दूरी 26 घंटे 10 मिनट में तय करेगी। यह हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को हावड़ा से रवाना होगी।
एक यात्रा सुनील गोयनका ने कहा, "हम भारतीय रेलवे की इस पहल का स्वागत करते हैं। कम से मुंबंई पहुंचने में यह ट्रेन बहुत से यात्रियों के लिए मददगार होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications