पायलटों की हड़ताल जारी, 12 उड़ानें रद्द

जेट एयरवेज के बाद अब एयर इंडिया के पायलटों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी है। पायलटों के काम पर नहीं आने के कारण एयर इंडिया सात अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों समेत 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
प्रबंधन से बातचीत फेल, पायलट अड़े
एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक कुछ पायलटों ने अपना विरोध काम पर नहीं आकर दर्ज कराया है। पायलटों के काम पर न आने के कारण दिल्ली से बैंकाक, सिंगापुर, और काठमांडू की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उधर पायलटों ने प्रबंधन की बातचीत की पेशकश को खारिज करते हुए हड़ताल पर जाने की बात पर अडिग रहने की बात कही। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रविवार शाम तक प्रबंधन और पायलटों के बीच बातचीत हो सकती है।
गौरतलब है कि एयर इंडिया के करीब 400 पायलटों ने सुविधाओं में कटौती के विरोध में छुट्टी पर जाने की धमकी दी है। फिलहाल करीब तीन दर्जन पायलट ही छुट्टी पर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications