भारत आतंकवाद का प्रायोजक है: पाक

समाचार एजेंसी ऑनलाइन की खबर के मुताबिक मलिक ने एक निजी टीवी चैनल से कहा है, "जी हां, यह सच है कि स्वात घाटी और देश के कबायली इलाकों से गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों ने पाकिस्तान में जारी आतंकी गतिविधियों में भारत की संलिप्तता की पुष्टि की है।"
रिश्ते सुधारने में लगे पीएम
मलिक की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अलग-अलग बयानों में भारत के साथ रिश्तों में सुधार लाने और समग्र बातचीत को बहाले करने की जरूरत बताई है।
मलिक ने आगे कहा है, "भारत ने जब भी आरोप लगाना शुरू किया है, पाकिस्तान ने पूरी ताकत के साथ उसका जवाब दिया है। पाकिस्तान ने मुंबई हमले के बाद भारत को बिना शर्त मदद देने का प्रस्ताव किया था लेकिन हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के हमारे प्रयास को महत्व नहीं दिया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications