'पहले सईद से पूछताछ हो फिर वार्ता'

SM Krishna
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच न्यूयार्क में आगामी 27 को होने वाली वार्ता के ठीक पहले भारत ने लाहौर में नजरबंद किए गए जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद से मुंबई हमलों के संबंध में पूछताछ किए जाने की मांग की है।

सईद को लाहौर स्थित उसके आवास में नजरबंद किए जाने संबंधी खबरें आने के चंद घंटों बाद ही भारत ने कहा कि पाकिस्तान को मुंबई हमलों के संबंध में सईद से पूछताछ करनी चाहिए, क्योंकि उसके खिलाफ सभी सबूत पड़ोसी देश की ही धरती पर हैं।

संयुक्त राष्ट्र की महासभा के सत्र के इतर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता से पहले भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच वार्ता होगी।

कश्‍मीर मुद्दा भी उठेगा

बशीर ने इस्लामाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जुलाई महीने में शर्म अल-शेख में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई वार्ता के आगे की कड़ी के रूप में विदेश सचिवों की यह बैठक होगी। विदेश सचिवों द्वारा तैयार किए गए एजेंडे पर दोनों विदेश मंत्री चर्चा करेंगे।"

उन्होंने कहा, "वार्ता के दौरान आतंकवाद और जम्मू एवं कश्मीर सहित दोनों देशों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।" बहरहाल, भारत इस वार्ता को सीमा पार आतंकवाद और मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तक ही सीमित रखना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+