ईद का रंग मेहंदी ने किया फीका

इसके बाद लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने लगे और चारों ओर हड़कंप मंच गया। यहां तक की मस्जिदों में भी यह ऐलान किया गया कि लोग मेहंदी लगाने से बचें। बिहार में इस बवाल के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने मेहंदी के नमूनों की जांच के आदेश दे दिए। वहीं झारखंड में यह बात कोरी अफवाह साबित हुई।
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सी़ क़े मिश्र ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने मेहंदी के नमूनों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता हुई तो इन नमूनों को जांच के लिए राज्य के बाहर भी भेजा जाएगा।
इधर, राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को मेहंदी के नमूने जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नीलमणि ने बताया कि जांच के बाद अगर मेहंदी में कुछ गड़बड़ी पाई गई तो मेहंदी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं झारखंड में मेहंदी से किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ लोकिन यहां अफवाहों का बाजार गर्म रहा। लोग अस्पतालों व दवा दुकानों में ऐवल की इंजेक्शन या उसकी गोली लेने के लिए दौड़ पड़े। अस्पतालों में लोग उमड़ पड़े।












Click it and Unblock the Notifications