माओवादियों, माकपाइयों में संघर्ष, 15 मरे

पुलिस के मौका स्थल पर पहुंचने के बाद फिलहाल गोलाबारी रुक गई है। दिल्ली में माओवादियों के एक बड़े नेता की गिरफ्तारी की खबरों के बाद सोमवार को गोलीबारी शुरू हो गयी। सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने वेस्ट मिदनापुर के इनायतपुर गांव में माकपा के एक पार्टी कार्यालय को घेर लिया था और धमकी दी थी कि अगर रात में अपने हथियार नहीं सौंपते तो वो पूरे कार्यालय को उड़ा देंगे।
इसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरु हो गई। करीब 500 राउंड फायरिंग हुई जिसमें 15 लोग मारे गये। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा के मुताबिक, दोनों पक्षों में शाम चार बजे से गोलीबारी शुरू हई, जो करीब पांच घंटे तक चलती रही। पुलिस को इसकी सूचना शाम 6.30 बजे मिली। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस दल वहां पहुंची ।
जून में लालगढ़ इलाके में माओवादियों के ख़िलाफ़ पुलिस अभियान की शुरूआत के बाद भी राज्य की सत्ताधारी पार्टी माकपा के कम से कम 35 समर्थक माओवादियों का निशाना बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications