रिलायंस इंफ्राटेल लाएगी आईपीओ

रिलायंस कम्युनिकेशन्स की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को समूह की कंपनी रिलायंस पॉवर इश्यू का मसौदा देगी।
बढ़ाया जाएगा टेलीफोन टावरों का नेटवर्क
रिलायंस इंफ्राटेल की परिसंपत्तियों में 50,000 टेलीफोन टॉवर, 200,000 से अधिक किराए की क्षमता वाले स्थान और 180,000 किलोमीटर का आप्टिक आधारित संचार तंत्र शामिल है। आईपीओ से आए धन का उपयोग टेलीफोन टॉवरों के नेटवर्क को बढ़ाने में किया जाएगा।
अंबानी ने यह भी कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में जीएसएम नेटवर्क में विस्तार के कारण इस वर्ष रिलायंस कम्युनिकेशन्स के पूंजीगत व्यय में महत्वपूर्ण कमी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications