ओबामा मिलेंगे मध्य पूर्व नेताओं से

ओबामा मिलेंगे मध्य पूर्व नेताओं से

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मध्य पूर्व शांति वार्ताओं को फिर शुरु करने के उद्देश्य के साथ इसराइली और फ़लस्तीनी नेताओं से मंगलवार को मुलाक़ात करेंगे.

राष्ट्रपति ओबामा इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतान्याहू और फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ अलग अलग वार्ताएं करेंगे जिसके बाद एक संयुक्त बैठक होगी.

मध्य पूर्व में रुकी पड़ी शांति प्रक्रिया को शुरु करने के सभी प्रयास इसराइली बस्तियों को लेकर बनी हुई असहमति के कारण असफल हुए हैं.

एक वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि मंगलवार की बैठक के बाद किसी घोषणा की उम्मीद नहीं है.

उनका कहना था कि 'ये बैठकें इस मुद्दे के प्रति राष्ट्रपति की निजी रुचि और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है."

इस अधिकारी का कहना था, ''नौ महीने पहले ग़ज़ा में युद्ध हो रहा था. इसराइली सरकार पाँच महीने पहले बनी है.अब तीनों नेता एक कमरे में बैठकर बाधाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे.""

रायटर्स संवाद समिति के अनुसार इसराइली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के कार्यालय ने एक बयान जारी कर वार्ताओं के आमंत्रण का स्वागत किया है और कहा है कि ये वार्ताएं 'बिना शर्तों" के होगी.

इसराइली और फ़लस्तीनी नेताओं के बीच ये बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों के दौरान न्यूयॉर्क में होगी. इस बैठक की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अमरीकी दूत जॉर्ज मिचेल की कूटनीतिक यात्राओं का कोई परिणाम नहीं निकला था.

जॉर्ज मिचेल ने पिछले हफ्ते इसराइली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के साथ भी बैठकें की थीं ताकि इसराइली बस्तियों पर कोई समझौता हो सके. बाद में वो फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मिले थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+