ओबामा का विरोध रंगभेद से प्रेरित

Barack Obama

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य सुधारों और आगे के ख़र्च की योजनाओं का विरोध नस्लभेद पर आधारित है. कार्टर ने एटलांटा में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनेक अमरीकी ऐसा मानते हैं कि एक अश्वेत व्यक्ति राष्ट्रपति बनने के काबिल नहीं है और उसे एक श्वेत व्यक्ति जैसा सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए.

बीबीसी के अमरीका संपादक मार्क मार्डेल का कहना है कि अमरीकी शहरों में टाउन हॉल बैठकों में गुस्से का इज़हार और हाल में करदाताओं के वॉशिंगटन में प्रदर्शन में राष्ट्रपति के बारे में बुरा-भला कहा गया है. लेकिन राष्ट्रपति ओबामा के अनेक विरोधियों का कहना है कि राष्ट्रपति के समर्थक नस्लभेद के आरोप लगाकर उनके आलोचना के स्वरों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रतिनिधि सभा की घटना पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने कहा था कि एक रिपब्लिकन व्यक्ति का हाल में कांग्रेस यानी अमरीकी प्रतिनिधि सभा में ओबामा के भाषण के दौरान चीखना - "आप झूठ बोल रहे हैं" - इसी रुझान का प्रतीक है. उनका कहना था, "ऐसी बातें एक गंभीर बहस के बाद होने वाली सामान्य बातें नहीं हैं...ये काफ़ी गहरा मुद्दा है."

प्रतिनिधि सभा के एक प्रस्ताव में इस घटना पर आपत्ति जताई गई. लेकिन रिपब्लिकन सदस्य जो विल्सन के बड़े बेटे एलन ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा - "मेरे पिता बिलकुल भी रंगभेद से प्रेरित नहीं हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+