करंट की अफवाह से भगदड़, 5 छात्राओं की मौत

Delhi Map
नई दिल्ली। राजधानी के एक सरकारी स्कूल में पानी में करंट फैलने से पांच छात्राओं की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 30 से ज्‍यादा छात्राएं घायल हुई हैं।

पिछले चौबीस घंटे से ज्‍यादा समय से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण स्‍कूल में जलभराव हो गया था। दीवारें भी गीली थीं। उसी पानी में गुरुवार सुबह करंट फैल गया। करंट फैलते ही बच्‍चों के बीच भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में पांच छात्राओं की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 30 से ज्‍यादा छात्राएं घायल हो गईं।

सीढि़यों से उतरते समय मची भगदड़

सभी घायल छात्राओं का जीटीबी अस्तपाल में भर्ती कराया गाय है, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्‍टरों के मुताबिक मरने वाली पांचों छात्राओं की मौत धड़कन रुकने से हुई।

पूर्व-उत्‍तर दिल्‍ली के खाजुरी खास इलाके में हुई इस दुर्घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि दरअसल छात्राओं की मौत भगदड़ मचने से हुई। पुलिस का कहना है कि पानी में करंट की बात महज एक अफवाह थी, जिसके फैलते ही स्‍कूल में भगदड़ मच गई। यह भगदड़ सीढि़यों से उतरते समय हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+