'लादेन से पांच बार मिले थे शरीफ'

टेलीविजन चैनल के एक कार्यक्रम में आईएसआई के पूर्व अधिकारी व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के चेयरमैन खालिद ख्वाजा ने खुलासा किया है कि उन्होंने हीं लादेन और नवाज शरीफ के बीच मीटिंग फिक्स करवाई थी। उन्होंने कहा कि अल-कायदा प्रमुख और शरीफ की अबतक पांच मुलाकातें हो चुकी हैं।
नहीं तो शरीफ से पूछ लें
ख्वाजा ने कहा, "जो लोग इस बात से इंकार कर रहे हैं, मैं उनको चुनौती देता हूं। मेरे पास इस बात के पुख्ता सबूत भी हैं। मुझे यकीन है कि इस बारे में यदि शरीफ से पूछा जाए तो वो झूठ नहीं बोलेंगे।" ख्वाजा ने यह भी खुलासा किया कि वो खुद ओसामा बिन लादेन से सौ से अधिक बार मिल चुके हैं, लेकिन अमेरिका में ट्विन टावर पर हुए 9/11 हमले के बाद से कभी नहीं मिले।
उधर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने खालिद ख्वाजा के सारे दावों को निराधार बताया है। पार्टी के सचिव का कहना है कि यह सभी बातें झूठी और अर्थहीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications