महात्मा गांधी मेरे रियल हीरो: ओबामा

जवाब में ओबामा ने कहा, "आपने जीवित या मृत लोगों के बारे में पूछा है, वो फेहरिस्त तो काफी लंबी है। लेकिन वो महात्मा गांधी हो सकते हैं। वो मेरे रियल हीरो हैं।" माहौल को खुशनुमा बनाते हुए ओबामा ने आगे कहा, "वो बहुत कम खाना खाते थे।"
व्यक्ति वही जो परिवर्तन लाए
ओबामा ने कहा, "महात्मा गांधी वो व्यक्ति थे जिन्होंने विश्व भर में पिछली कई पीडि़यों के लोगों को प्रेरित किया।
उनकी आदर्शवादी छवि लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वो ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे मैने बहुत सी प्रेरणा ली। मार्टिन लूथर भी उनसे प्रेरित हुए। यही कारण है कि जिस तरह भारत में अहिंसा का आंदोलन चला, उसी तरह अमेरिका में लूथर ने अधिकारों के लिए अमेरिका में चलाया।"
ओबामा ने आगे कहा, "मैं उन लोगों में हमेशा रुचि रखता हूं, जो परिवर्तन लेकर आए। पैसे से नहीं, अहिंसा से। जो अपने नैतिक मूल्यों पर अड़े रहे। ऐसे लोगों के साथ बैठकर मैं हमेशा बात करना चाहूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications