ब्राजील, फ्रांस के बीच सैन्य समझौता

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ब्राजीलिया में फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूइज इनाकियो लूला डी सिल्वा की सोमवार को हुई मुलाकात के बाद सैन्य समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए।
समझौते के तहत दोनों देश अब सैन्य तकनीकी जानकारियों का आदान-प्रदान करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच हुआ सैन्य समझौता 12.3 अरब डॉलर का है।
ब्राजील ने फ्रांसीसी सैन्य हथियारों को खरीदने के लिए लगभग नौ अरब डॉलर आवंटित किए हैं। समझौते के तहत ब्राजील में फ्रांसीसी कंपनी की सहायता से हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications