इस साल 1.2 करोड़ वाहन बनाएगा चीन

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) के तहत उद्योग विभाग के निदेशक चेन बिन ने कहा कि चीनी घरेलू वाहन उत्पादक इस वर्ष के पहले आठ महीनों में 80 लाख वाहनों का उत्पादन करने और बेचने का अनुमान लगा रहे हैं।
तियानजिन में चीनी वाहन उद्योग के विकास पर वर्ष 2009 के जारी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग के लिए इस वर्ष सरकार की प्रोत्साहन योजना से घरेलू मांग में बढ़ोतरी और उद्योग की वृद्धि सुनिश्चित हुई।
आटोमोबाइल निर्माता एसोसिएशन के अनुसार जुलाई में 10.9 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 63.57 प्रतिशत अधिक है। यह लगातार पांचवां महीना है जब 10 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications