रेड्डी के हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स मिला

हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर कुरनूल जिले के नल्लामल्ला के जंगलों से बरामद किया गया है। नक्सल निरोधी बल, ग्रेहाउंड्स ने तलाशी अभियान के दौरान ब्लैक बॉक्स बरामद किया। ब्लैक बॉक्स को दुर्घटना की जांच कर रहे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप दिया गया है।
कुरनूल जिले के आत्माकुर में डिविजनल राजस्व अधिकारी लक्ष्मीकांत ने कहा, "उम्मीद है कि ब्लैक बॉक्स दुर्घटना के कारण का पता लगाने में मदद करेगा। जांच दल उसमें दर्ज संदेशों को प्राप्त करने के लिए उसे दिल्ली ले गया है। जांचकर्ता यह जानना चाहेंगे कि दुर्घटना के पूर्व पायलटों द्वारा अंतिम संदेश क्या दिया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications