घुसपैठ से चिंतित उमर अब्दुल्ला

आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि अब्दुल्ला 15वीं कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह से मुलाकात की। सिंह सुरक्षा मामलों पर मुख्यमंत्री के शीर्ष सलाहकार हैं।
राज्य की सुरक्षा पर चर्चा हुई
एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अब्दुल्ला और सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए नियंत्रण रेखा पर हाल में किए गए युद्ध विराम उल्लंघन की घटना के बाद राज्य के सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की।
आधा घंटे की बैठक के दौरान सिंह ने अब्दुल्ला को राज्य की स्थिति के बारे में तथा सीमा पार से घुसपैठ के मामलों में हुई बढ़ोतरी की जानकारी दी। भारतीय सेना की ओर से आरोप लगाया गया है कि युद्ध विराम का उल्लंघन आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की एक तरकीब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications