रेड्डी के हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच होगी

YSR Reddy
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी और उनके साथ चार अन्य की बुधवार को हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए गुरुवार रात को एक समिति का गठन किया है।

सरकार ने बयान जारी कर कहा कि समिति दो महीने में अपनी जांच को पूरा करेगी। पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड के प्रमुख आर.के.त्यागी को समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। उधर देश के उड्डयन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी गुरुवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच आरंभ कर दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार हेलीकॉप्टर के खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है।"

पटेल ने कहा कि पूरी उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का कोई संकेत नहीं मिला। हेलीकॉप्टर में मौसम संबंधी राडार लगा था और वह विषम स्थितियों में भी उड़ान भरने में सक्षम था। पटेल ने रेड्डी और अन्य चार लोगों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने यह नहीं बताया कि डीजीसीए की जांच कब पूरी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+