स्वाइन फ्लू: मृतकों की संख्या 93 हुई

नई दिल्ली। देश में स्वाइन फ्लू से रविवार को छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार लोगों की मौत बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में हुई जबकि गुजरात और केरल में एक-एक लोग इसके शिकार हुए। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 98 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार रविवार को स्वाइन फ्लू के 128 नए मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 27, दिल्ली में 22, तमिलनाडु में 21, कर्नाटक में 17 और पश्चिम बंगाल में 10 नए मामले में सामने आए हैं। रविवार को सामने आए 128 नए मामलों के साथ ही देश में इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 3881 हो गई। फ्लू का पहला मामला मई में हैदराबाद में सामने आया था।

महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 51 मौतें

इस बीमारी से होने वाली मौतों के मामले के साथ ही पीड़ितों के मामले में भी महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पीड़ितों की संख्या 1591 पहुंच चुकी है। दिल्ली में पीड़ितों की संख्या 643 और कर्नाटक में यह आंकड़ा 430 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अधिकारी इस बीमारी का फैलाव रोकने के लिए भरसक प्रयत्न कर रहे हैं। चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक अप्रवासी भारतीय और दो किशोर शामिल हैं। रविवार को यहां एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शहर में एच1एन1 वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

हांगकांग से लौटने पर हुई बीमारी

इनमें से एक मरीज पंचकुला का रहने वाला 14 वर्षीय लड़का है, जो कुछ दिन पहले ही हांगकांग से लौटा है। उसने गुरुवार को सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों से जुकाम और तेज बुखार की शिकायत की।

अधिकारियों के मुताबिक दूसरी मरीज ब्रिटेन में रहने वाली 28 वर्षीय महिला है, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने चंडीगढ़ आई है। एक अन्य 14 वर्षीय लड़का जिसके पिता हाल ही में मुंबई से लौटे हैं, वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज है।

चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने कहा, "हम सभी मरीजों की घर पर ही निगरानी कर रहे हैं। हमने उनकी पूरी तरह जांच की है और उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। स्थिति नियंत्रण में है इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है"। उन्होंने आगे कहा, "हम इन तीन मरीजों के संपर्क में आने वाले उनके परिवार के सदस्यों की भी निगरानी कर रहे हैं।"

यूपी में कुल 91 मरीज

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 91 पहुंच गई है। लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोल के मुताबिक अब तक कुल 720 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 91 लोगों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है।

मध्य प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 81 संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिनमें से 43 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें से तीन पॉजिटिव और 40 रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो भोपाल और एक इन्दौर के मरीज को स्वाइन फ्लू पीड़ित पाया गया है। पूर्व में जिन दो मरीजों में फ्लू की पुष्टि हुई थी, वे अब स्वस्थ हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+