चुनावी किस्मत आजमा रहे इत्र किंग को लकदक गाड़ियों का शौक

गुवाहाटी, 1 अप्रैल(आईएएनएस)। चुनावी किस्मत आजमा रहे इत्र किंग बद्रुद्दीन अजमल को लकदक गाड़ियों और सोने के आभूषणों का शौक है। उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ जो हलफनामा पेश किया है, उससे तो यही पता चलता है कि उनके पास उतनी नकदी नहीं है जितना माना जाता है, पर लाखों रुपए की आरामदेह गाड़ियों के वह मालिक जरूर हैं।

असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(एयूडीएफ) के नेता अजमल सिलचर संसदीय क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं। लोगों की नजर में वह भले ही मालदार कारोबारी और नेता हों, पर उनके हलफनामे से तो यही पता चलता है कि उनके पास महज 197,777 रुपए ही हैं। उन्होंने संपत्ति ब्यौरे में बताया है कि उनकी पत्नी के पास उनसे ज्यादा रकम है। पत्नी के पास 567,329 रुपए होने की पुष्टि की है।

वैसे, उन्होंने 46 लाख रुपए की दो लग्जरी कारें अपने पास होने की पुष्टि की है। उन्हें आभूषणों का शौक है। उनके पास 322,000 रुपए का सोना है, जबकि पत्नी के पास 224,000 रुपए का सोना है।

अजमल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मैं चुनाव में धन की भूमिका के खिलाफ हूं। मुझे लोगों का प्यार चाहिए।" अजमल ने हलफनामे में चाहे जितनी संपत्ति दिखाई हो, लोगों की नजर में वह सर्वाधिक संपन्न उम्मीदवारों में से एक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+