'ताकि कोई बता सके- 'ये क्या कर रहे हो?'

obama fora
राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में अपने ई-मेल का इस्तेमाल करते रहेंगे. इससे पहले बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश के पास ये सुविधा नहीं थी.उधर राष्ट्रपति ओबामा का ई-मेल इस्तेमाल करते रहने का तर्क था -" ...ताकि लोग अब भी मुझ तक पहुँच सकें. यदि मैं कोई मूर्खता कर रहा हूँ, तो शिकागों में बैठा कोई व्यक्ति मुझे ई-मेल भेज सके और कह सके - ये क्या कर रहे हो?"

अमरीकी राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रवक्ता रोबर्ट गिब्स का कहना था कि इस 'लचीले रवैए' के तहत राष्ट्रपति अपने वरिष्ठ साथियों और कुछ निजी मित्रों से जुड़े रह सकते हैं.

पहले सुरक्षा के बारे में कुछ चिंता जताई जा रही थी और चिंता इस बारे में थी कि अमरीकी राष्ट्रपति के ई-मेल कौन-कौन देख पाएगा.

गिब्स का कहना था, "राष्ट्रपति एक समझौते के तहत अपना ब्लैक बेरी रख पाएँगे और वरिष्ठ साथियों और कुछ निजी दोस्तों के साथ संपर्क में रह सकेंगे. लेकिन एक तरह से उन्हें इसका सीमित एक्सेस रहेगा."

यह भी बहुत से अपकरणों में से एक अपकरण है जिन्हें मैं इस्तेमाल करने की कोशिश करता हूँ ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की पहुँच मुझ तक हो बराक ओबामा

दिलचस्प बात यह है कि वाटरगेट कांड के बाद पोस्ट-वाटरगेट प्रेसिडेन्शियल रिकॉर्ड्स क़ानून के तहत बहुत ही निजी पत्राचार को छोड़कर व्हाइट हाउस से किए जाने वाले अधिकतर पत्राचार को राष्ट्रीय आर्काइव में रिकॉर्ड किया जाता है.

'हाथ से छीनना होगा'

ओबामा कई बार अपने ई-मेल लगाव की बात कह चुके हैं. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि यदि अधिकारी चाहते हैं कि वो इस सुविधा को छोड़ दे तो 'उन्हें मेरे हाथ से ये छीनना होगा'.

बीबीसी की संवाददाता रजनी वैद्यानाथन का वॉशिंगटन से कहना है कि यह राष्ट्रपति बुश के लिए अच्छी ख़बर है.

ओबामा अपने चुनाव प्रचार के समय अक्सर ई-मेल चेक करने के लिए अपना ब्लैक बैरी साथ रखते थे.

ओबामा ने सीएनएन टीवी से कहा था, "यह भी बहुत से अपकरणों में से एक अपकरण है जिन्हें मैं इस्तेमाल करने की कोशिश करता हूँ ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की पहुँच मुझ तक हो."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+