सुरक्षा परिषद की बैठक में गाजा पर कोई समझौता नहीं
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत और जनवरी माह के लिए परिषद के अध्यक्ष जीन-मॉरिस रिपर्ट ने शनिवार देर रात बताया कि सुरक्षा परिषद के सदस्य इस मसले पर किसी औपचारिक समझौते पर नहीं पहुंच सके।
रिपर्ट इजरायली सैनिकों के गाजा में प्रवेश करने के बाद हुई 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। यह बैठक परिषद में शामिल एकमात्र अरब देश लीबिया के अनुरोध पर आयोजित की गई थी।
इससे पहले शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने सुरक्षा परिषद से कहा था कि गाजा पट्टी में इजरायली हमले रोकने के लिए कड़े उपाय अपनाए जाएं।
उल्लेखनीय है कि इन हमलों में अब तक 461 फिलिस्तीनी मारे गए हैं जबकि 2,300 से अधिक घायल हुए हैं जबकि हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों में चार इजरायली मारे गए हैं और 12 से अधिक घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications