दिल्ली हवाई अड्डे पर वाहन में बारूद मिलने से दहशत
अलाउद्दीन नामक व्यक्ति कतर की उड़ान पकड़ने के लिए मारुति वैन से अपने दोस्तों आतिफ अहमद, अजमल खान और निहार अहमद के साथ हवाई अड्डे पहुंचा। गाड़ी पंकज चौहान नामक व्यक्ति चला रहा था।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने हवाई अड्डा परिसर में वाहनों की तलाशी के दौरान सुबह पांच बजे वैन से 100 ग्राम बारूद, पटाखे, हथकड़ी, बिजली के तार, स्विच और बैटरी क्लिप मिलने के बाद पांचों को हिरासत में ले लिया।
इन सभी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने जल्दी ही मामले को सुलझा दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शायद वैन का उपयोग कुछ दिन पहले किसी वृत्तचित्र की शूटिंग में किया गया था और पटाखे उसमें पड़े रह गए थे।
कई सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी पूरी पड़ताल करने और उनके बारे में जानकारी हासिल करके के बाद सभी को छोड़ दिया। ये सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications