श्रीलंकाई सेना का मुल्लैतिवु के निकट के कस्बे पर कब्जा (लीड-2)

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नादुकेनई पर कब्जे के बाद टास्क फोर्स4 के जवान अपने अभियान को जारी रखते हुए दिन भर की लड़ाई के उपरान्त दोपहर बाद ओद्दुसद्दान में प्रवेश कर गए।

सेना के अनुसार ओद्दुसद्दान कस्बा मानकुलम-मुल्लातिवु के मुख्य राजमार्ग के निकट है और यह लिट्टे को रसद की आपूर्ति का प्रमुख केंद्र था।

श्रीलंकाई सेना लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के मजबूत गढ़ किलिनोच्चि से तमिल व्रिदोहियों को खदेड़ने के बाद अब विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके एलिफैंट र्दे के बेहद नजदीक पहुंच गई है।

जाफना-कैंडी राजमार्ग पर स्थित ऐलिफैंट दर्रा किलिनोच्चि से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। सेना का कहना है उसका अभियान लिट्टे नेता प्रभाकरन के अंत होने तक जारी रहेगा।

प्रभाकरन के मुल्लैतिवु जिले के घने जंगलों में भूमिगत बंकरों में छुपे होने की उम्मीद है। यहीं से उसने 1987-90 के दौरान भारतीय शांति सेना का मुकाबला किया था।

सेना के सूत्रों ने बताया, "तमिल विद्रोहियों के साथ लड़ाई चल रही है और सेना एलिफैंट र्दे से दो किलोमीटर पहले तक पहुंच चुकी है।" इससे पहले शुक्रवार को सेना ने लिट्टे की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले किलिनोच्चि इलाके पर कब्जा कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि एलिफैंट दर्रा कभी श्रीलंका सेना का मजबूत गढ़ हुआ करता था। तमिल व्रिदोहियों ने अप्रैल, 2000 में इस पर कब्जा कर लिया था।

सेना ने शुक्रवार को लिट्टे की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले किलिनोच्चि इलाके पर कब्जा कर लिया था। सेना के अधिकारी ने बताया कि अब सैनिक लिट्टे के अंतिम ठिकाने मुल्लैतिवु जिले की ओर बढ़ चुके हैं।

दूसरी ओर कोलंबो से पत्रकारों का एक दल किलिनोच्चि पहुंचा और उसने वहां देखा कि सैनिक पूरे इलाके को खाली करा रहे थे।

किलिनोच्चि का दौरा करने वाले पत्रकारों का कहना है कि वहां आम नागरिक नहीं दिखे। पत्रकारों ने इलाके में गोलीबारी की आवाजें भी सुनीं।

श्रीलंकाई सेना की 57 वीं टुकड़ी के कमांडर मेजर जनरल जगथ दियास ने पत्रकारों को बताया कि उनके सैनिक तब तक राहत की सांस नहीं लेंगे जब तक मुल्लैतिवु के जंगलों से लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन को पकड़ नहीं लिया जाता।

इससे पहले श्रीलंकाई सेना की कामयाबी पर श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा था, "यह सिर्फ लिट्टे के खिलाफ जीत नहीं है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ चल रही अंतर्राष्ट्रीय लड़ाई की भी विजय है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+