राजग मुख्यमंत्रियों के साथ सुरक्षा पर चर्चा करेंगे आडवाणी (लीड-1)

पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार बैठक में राजग शासित प्रदेशों की केंद्र सरकार द्वारा हो रही उपेक्षा का मुद्दा भी शामिल होगा।

यह बैठक आंतरिक सुरक्षा पर प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के एक दिन पहले हो रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से कहा कि बैठक में आंतरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर चर्चा होगी। हम कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा राजग शासित प्रदेशों की उपेक्षा पर भी चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक में अगले लोकसभा चुनावों की रणनीति के संदर्भ में भी चर्चा की जाएगी।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने आईएएनएस से कहा कि बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा आतंकवाद और देश में लगातार हो रहे हमलों को रोकने में सरकार की विफलता है।

इस बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (भाजपा), उड़ीसा (बीजू जनता दल), पंजाब (शिरोमणि अकाली दल) और बिहार (जनता दल-यूनाइटेड) के मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+