किलिनोच्चि में पकड़ मजबूत कर रही है सेना

शुक्रवार को सेना ने लिट्टे की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले किलिनोच्चि इलाके पर कब्जा कर लिया था। सेना के अधिकारी ने बताया कि अब सैनिक लिट़्टे के अंतिम ठिकाने मुल्लेतिवु जिले की ओर बढ़ चुके हैं।

दूसरी ओर कोलंबो से पत्रकारों का एक दल किलिनोच्चि पहुंचा और उसने वहां देखा कि सैनिक पूरे इलाके को खाली करा रहे थे।

किलिनोच्चि का दौरा करने वाले पत्रकारों का कहना है कि वहां आम नागरिक नहीं दिखे। पत्रकारों ने इलाके में गोलीबारी की आवाजें भी सुनीं।

श्रीलंकाई सेना की 57 वीं टुकड़ी के कमांडर मेजर जनरल जगथ दियास ने पत्रकारों को बताया कि उनके सैनिक तब तक राहत की सांस नहीं लेंगे जब तक मुल्लैतिवु के जंगलों से लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन को पकड़ नहीं लिया जाता।

इससे पहले श्रीलंकाई सेना की कामयाबी पर श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा था, "यह सिर्फ लिट्टे के खिलाफ जीत नहीं है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ चल रही अंतर्राष्ट्रीय लड़ाई की भी विजय है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+