दिल्ली में रात को तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान!
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। यदि आप राजधानी की सड़कों पर रात में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं तो अब आपको संभल जाना चाहिए। दरअसल ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस रडार प्रणाली अपनाने जा रही है।
यातायात कानूनों का उल्लंघन करने वालों के लिए रडार तकनीक जल्द ही शुरू होगी। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (यातायात) एस.एन.श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि रात में यातायात कानूनों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए रडार बंदूकों का सहारा लिया जाएगा।
दिल्ली पुलिस इस योजना के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार से 15 रडार बंदूकें खरीदेगी। एक रडार बंदूक की कीमत लगभग 20-30 लाख रुपये होती है। राजधानी कुछ इलाकों में अप्रैल से इन बंदूकों लगाया जाएगा।
श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान रडार प्रणाली का प्रयोग पश्चिम के कुछ देशों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार रडार बंदूक का प्रयोग किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस का दावा है कि इस तकनीक के जरिए सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications