दिल्ली के अतिरिक्त इस वर्ष भारंगम का आयोजन लखनऊ में

दिल्ली में समारोह का आयोजन सात से 19 जनवरी तक जबकि लखनऊ में 11 से 19 जनवरी तक किया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित समारोह के समानांतर चरण में विभिन्न भारतीय भाषाओं के 11 नाटकों के अलावा 7 विदेशी नाटकों का मंचन किया जाएगा।

लखनऊ में एनएसडी के नोडल अधिकारी एवं भारतेंदु नाटक अकादमी के निदेशक सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि भारत रंग महोत्सव के अंतर्गत होने वाले नाटकों का मंचन राजधानी के उमानाथ बली प्रेक्षागृह और संगीत नाटक अकादमी में किया जाएगा।

कुलश्रेष्ठ के मुताबिक महोत्सव में नाट्य प्रेमी, पोलैंड के नाटककार बार्तोश शीलोवस्की द्वारा निर्देशित नाटक 'टेकिंग द रेस्ट', इजराइल के आईजैक बुनानी द्वारा निर्देशित 'द डेज ऑफ अडेल' और अफगानिस्तान के हेलेन सिंक द्वारा निर्देशित 'ली टारटफ' जैसे विदेशी नाटकों के साथ-साथ स्वानंद करकरे द्वारा निर्देशित 'आओ साथी पहनें देखें' तथा राम गोपाल बजाज निर्देशित 'लैला मजनूं' जैसे भारतीय नाटकों का आनंद उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि अधिकाधिक दर्शकों तक नाटकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एनएसडी ने वर्ष 2005 में दिल्ली से इतर किसी शहर में समानांतर भारंगम आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी। पिछले वर्षो में यह समारोह बेंगलुरू, कोलकाता और मुंबई में आयोजित किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+