गाजा पर सुरक्षा परिषद में किसी प्रस्ताव पर सहमति नहीं (लीड-1)
इजरायली सैनिकों के गाजा पट्टी में प्रवेश करने के कुछ ही घंटों बाद अरब देशों की मांग पर आयोजित यह बैठक करीब चार घंटे तक चली।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत और जनवरी माह के लिए परिषद के अध्यक्ष जीन-मॉरिस रिपर्ट ने शनिवार देर रात बताया कि सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य इस मसले पर एकमत थे और वे दोनों पक्षों से युद्धविराम की मांग करेंगे।
लेकिन अमेरिकी राजदूत अलेजांड्रो वोल्फ ने कहा कि इससे सुरक्षा परिषद की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचेगा क्योंकि परिषद की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इजरायल विश्व समुदाय का हिस्सा है और उसकी तुलना आतंकवादी संगठन हमास से नहीं की जानी चाहिए।
ब्रिटिश राजदूत जॉन सावर्स ने गाजा मुद्दे पर किसी निर्णय पर न पहुंचने पर निराशा प्रकट की और कहा कि जमीनी लड़ाई को किसी भी तरह रोका जाना चाहिए और क्षेत्र में शीघ्र युद्धविराम लागू किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि इन हमलों में अब तक 461 फिलिस्तीनी मारे गए हैं जबकि 2,300 से अधिक घायल हुए हैं जबकि हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों में चार इजरायली मारे गए हैं और 12 से अधिक घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications