मोटे लोगों को जीवन-साथी उपलब्ध करा रही है एक वेबसाइट

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। आज के दौर में 'साइज जीरो' और 'एट पैक्स' की धूम है लेकिन दूसरी ओर आपाधापी की जिंदगी और जंक फूड लोगों को बेवक्त मोटा भी बना रहे हैं। ऐसे में एक मोटा आदमी अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी किस तरह तलाशे?

सुंदर, छरहरे और गठीले लोगों को शादी के बंधन में बांधने के लिए तो ढेरों वेबसाइटें हैं लेकिन कल तक ऐसी कोई वेबसाइट नहीं थी जो मोटे लोगों को शादी के बंधन में बांधने का काम करे। लेकिन अब एक ऐसी वेबसाइट की शुरुआत हो चुकी है, जो मोटे लोगों को शादी के बंधन में बांधने का काम कर रही है।

इस वेबसाइट का नाम है 'ओवरवेटशादी डॉट कॉम' और इसे शुरू किया है दो बहनों ने। हालांकि यह वेबसाइट पिछले साल अक्टूबर में ही शुरू की जा चुकी है लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों की जानकारी है।

यह वेबसाइट अब तक 300 लोगों को एक दूसरे के संपर्क में ला चुकी है। इनमें से छह लोग शादी के बंधन में बंध भी चुके हैं। अपना जीवन-साथी प्राप्त कर चुके चार लोग भारत के हैं और दो अमेरिका के।

वेबसाइट की सह-संस्थापक अदिति गुप्ता ने बताया, "पिछले साल जनवरी में अपनी चचेरी बहन की शादी के अवसर पर मेरे दिमाग में यह वेबसाइट शुरू करने का विचार आया। मेरी बहन मोटी है। लोग कहते थे कि शादी करने के लिए उसे वजन कम करना होगा लेकिन इसके बावजूद उसे जीवन-साथी मिल गया। इसके बाद मेरी बहन मेघा और मैंने इस वेबसाइट के सपने को साकार करने की ठान ली। "

अदिति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जबकि उनकी बहन मेघा दिल्ली में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। दोनों अपने इस प्रयास से काफी खुश हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसकी मदद से वे एक तरह की समाजसेवा कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+