कल्पना चावला के नाम पर बना प्लेनेटोरियम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 4 जनवरी (आईएएनएस)। अपने पौराणिक महत्व के कारण कुरूक्षेत्र पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन इसमें अब 21वीं सदी का भी एक आकर्षण जुड़ गया है, जो पर्यटकों को खासा लुभा रहा है।

भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की स्मृति में हरियाणा सरकार द्वारा यहां निर्मित प्लेनेटोरियम छात्रों, अध्यापकों, अप्रवासी भारतीयों तथा इस पवित्र नगरी में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा ने इस प्लेनेटोरियम का 24 जुलाई, 2007 को उद्घाटन किया था। तब से लेकर अब तक लगभग 175,000 पर्यटक यहां आ चुके हैं। इस हिसाब से से जोड़ा जाए तो प्रतिदिन 350 पर्यटक यहां आते हैं।

कुरूक्षेत्र-पहोवा रोड पर स्थित यह प्लेनेटोरियम सोमवार को छोड़ बाकी सप्ताह में सभी दिन खुला रहता है। अध्यापकों के साथ समूह में आने वाले विद्यार्थियों के लिए यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।

कुरूक्षेत्र से 40 किलोमीटर दूर करनाल में जन्मीं कल्पना चावला ने वहीं के टैगोर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। कल्पना चावला नेशनल एरोनॉटिक्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के कोलंबिया अंतरिक्ष यान के साथ वर्ष 1997 में अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बन गईं।

कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, "प्लेनेटोरियम, पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। जो भी यहां आता है, यहां से एक अलग तरह का अनुभव लेकर जाता है।"

प्लेनेटोरियम में एक 12 मीटर का गुंबद है, जिसके नीचे 120 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह डिजिटल व प्रकाशीय प्रोजेक्टरों से सुसज्जित है। ये प्रोजेक्टर रात के आसमान में दिखाई देने वाले विभिन्न तारों व ग्रहों के दृश्य उपस्थित करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+