क्रिसमस पर मध्य पूर्व में शांति की अपील

क्रिसमस पर मध्य पूर्व में शांति की अपील

ईसा मसीह के जन्मस्थल बेथलहेम में हज़ारों लोग जमा हुए हैं. इनमें से दो सौ लोग गज़ा पट्टी से आए हैं जिन्हें इसराइल से विशेष अनुमति दी थी.

यहाँ लगभग चालीस हज़ार लोगों के जुटने की उम्मी है और इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

इस बीच एक ब्रितानी न्यूज़ चैनल ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का संदेश प्रसारित करने वाला है.

संदेश की लिखित प्रति के मुताबिक अहमदीनेजाद ने कहा है कि दुनिया की अधिकतर समस्याएँ उन नेताओं से पैदा हुई है जो धर्म से विमुख हो गए हैं.

उन्होंने कहा है कि अगर ईसा मसीह आज ज़िंदा होते तो वो युद्ध समर्थकों, क़ब्ज़ा करने वाली ताकतों और आतंकवादियों का विरोध कर रहे होते.

पोप की अपील

रोम में सेंट पीटर्स बैसीलिका से दिए अपने संबोधन में पोप ने कहा कि इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच नई समझ बनाने की ज़रूरत है.

दुनिया भर में क्रिसमस धूमधाम मनाया जा रहा है

वहाँ जमा हुए हज़ारों लोगों से उन्होंने प्रार्थना करने की अपील की ताकि दिल के दरवाजे खुलें जिससे सीमाएँ भी खोली जा सके.

पोप बेनेडिक्ट अगले साल जॉर्डन, इसराइल और फ़लस्तीनी इलाक़ों की यात्रा करने वाले हैं.

दुनिया के अन्य देशों में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस मौके पर चर्च में प्रर्थना सभाएँ हो रही हैं.

ईसा मसीह के जन्मस्थल बेथलहेम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष के मुक़ाबले दोगुनी से ज़्यादा है.

संवेदनशील इलाक़ा होने के कारण वहाँ अतिरिक्त फ़लस्तीनी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+