अमेरिका में रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 25 हुई
लास एंजलिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में एक सवारी रेलगाड़ी और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है क्योंकि 135 घायलों में से 40 की हालत गंभीर है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में मालगाड़ी के तीन और सवारी गाड़ी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4.23 बजे लास एंजलिस के उत्तर सैन फ्रांसिस्को घाटी में चैट्सवर्थ के नजदीक एक मालगाड़ी और सवारी रेलगाड़ी के बीच टक्कर हो गई थी। अनुमान है कि यात्री गाड़ी में 350 से 400 लोग सवार थे।
दुर्घटना के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई। मलबे में कई यात्री फंस गए। राहतकर्मी डिब्बों में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाल कर हेलीकाप्टरों की सहायता से उनको नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications