डेमोक्रेट परमाणु समझौते की राह में बाधा नही बनेंगे : हिलेरी

न्यूयार्क, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु समझौते को अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी मिलने की राह में डेमोक्रेटिक पार्टी बाधा नहीं बनेगी।

डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन ने समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह के साथ चर्चा में कांग्रेस में समझौते को मंजूरी देने का समर्थन किया।

अमर सिंह ने विश्वास जताया कि इस महीने अमेरिकी कांग्रेस में परमाणु समझौते को स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।

अमर सिंह के हवाले से उनके स्थानीय वार्ताकारों ने कहा,"जब रिपब्लिकन पार्टी पहले से ही समझौते के साथ है, तो इसका कोई कारण नहीं है कि 123 समझौते को इस महीने मंजूरी नहीं मिले।"

समझौते की मंजूरी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन इसलिए महत्वपूर्ण है कि उसका प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर नियंत्रण है।

सिंह ने यह भी कहा कि समझौते के लागू होने के बाद जब भारत उपकरणों का आदेश देगा तो उसमें अमेरिकी कंपनियों को पीछे नहीं रखा जाएगा।

हिलेरी क्लिंटन के नजदीकी और अमर सिंह से मुलाकात करने वाले संत चटवाल ने कहा कि कई डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ मुलाकात में उन्होंने परमाणु करार के पक्ष में सकारात्मक विचार महसूस किए।

चटवाल ने कहा, "हम दोनों देशों के हितों में कांग्रेस सत्र के 26 सितम्बर को स्थगित होने से पहले समझौते को पारित कराने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+