'मेरे दाग ने मुझे ताकत दी', Rajshri Deshpande ने सरेआम दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान, बताया ये कड़वा सच

Rajshri Deshpande: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को दुनिया के सामने बेबाकी से रखा है। ब्रेस्ट कैंसर का सामना करने के बाद उन्होंने न सिर्फ इस बीमारी को मात दी है बल्कि अपनी हीलिंग जर्नी को भी लोगों के साथ शेयर किया है।

सर्जरी के निशानों को बनाया ताकत का प्रतीक
राजश्री देशपांडे की ये कहानी सिर्फ एक बीमारी से लड़ने की नहीं है बल्कि खुद को दोबारा अपनाने और मजबूती के साथ आगे बढ़ने की है। राजश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद पर्सनल तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशानों को पूरे आत्मविश्वास के साथ दिखाती नजर आ रही हैं।

Rajshri Deshpande

राजश्री देशपांडे ने सरेआम दिखाए सर्जरी के निशान

आमतौर पर जहां लोग ऐसे निशानों को छिपाने की कोशिश करते हैं, वहीं राजश्री देशपांडे ने इन्हें अपनी ताकत और जज्बे का प्रतीक बताया है। इन तस्वीरों के जरिए राजश्री ने ये मैसेज देने की कोशिश की है कि असली खूबसूरती बाहरी रूप में नहीं बल्कि अंदर की हिम्मत और आत्मविश्वास में होती है।

'हर जख्म मेरी जिंदगी की कहानी कहता है'

अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल होते हुए राजश्री देशपांडे ने लिखा है कि उनके शरीर पर मौजूद हर निशान इस बात का सबूत है कि उन्होंने कठिन लड़ाई लड़ी और फिर उसे जीता। उन्होंने लिखा है- मेरे जख्म मेरे जिंदा रहने की कहानी बयां करते हैं। हर एक निशान मुझे याद दिलाता है कि मैंने संघर्ष किया, मैं बची और मैंने जीत हासिल की।

महिलाओं के नाम राजश्री देशपांडे का खास मैसेज

-राजश्री देशपांडे के ये शब्द न सिर्फ दिल को छूते हैं बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा भी बनते हैं जो किसी बीमारी या मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। राजश्री देशपांडे ने अपने पोस्ट के जरिए खास तौर पर महिलाओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर उनके शरीर पर निशान जरूर छोड़ गया लेकिन उनकी आत्मा को छू भी नहीं सका।

-राजश्री देशपांडे ने महिलाओं से अपील की है कि वह अपने आत्मविश्वास को कभी कम न होने दें और खुद को कमतर न समझें। उन्होंने कहा- आपके निशान दाग नहीं बल्कि आपके साहस का ताज है। ये मैसेज उन महिलाओं के लिए बेहद अहम है जो बीमारी के बाद अपने शरीर को लेकर असहज महसूस करती हैं।

'ये जख्म के नहीं, आत्मविश्वास के निशान हैं'

इंडस्ट्री में जहां परफेक्शन और ग्लैमर को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है, वहां राजश्री देशपांडे ने सच्चाई और साहस का रास्ता चुना है। उन्होंने साफ कहा कि अपने जख्मों को शर्मिंदगी नहीं बल्कि ताकत बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। वह आज भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में पूरी एनर्जी और आत्मविश्वास के साथ नजर आ रही हैं। राजश्री देशपांडे के मुताबिक- जीवन को पूरी तरह जीने का यही सही समय है, बिना किसी डर और झिझक के।

सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त सपोर्ट

-राजश्री देशपांडे के इस खुलासे और साहसिक कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। दिया मिर्जा, अमृता खानविलकर, शुभांगी लातकर और शिल्पा तुलासकर समेत कई सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर प्यार और सपोर्ट जताया है।

-ये कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की नहीं बल्कि हर उस महिला की है जो अपने संघर्षों के बावजूद मुस्कुराकर आगे बढ़ने का हौसला रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+