पाक में अमेरिकी कार्रवाई के बीच जरदारी की ब्रिटेन यात्रा

लंदन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों में अमेरिका द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई को लेकर उपजे विवाद के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी रविवार को लंदन पहुंचे। वे यहां इस कार्रवाई पर रोक लगाने के बारे में बातचीत करेंगे।

लंदन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों में अमेरिका द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई को लेकर उपजे विवाद के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी रविवार को लंदन पहुंचे। वे यहां इस कार्रवाई पर रोक लगाने के बारे में बातचीत करेंगे।

उधर जरदारी के आगमन से कुछ ही घंटे पहले ब्रिटेन में नए पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के प्रति अमेरिकी रणनीति के बारे में कहा कि ऐसे हमलों की ब्रिटेन में उलट प्रतिक्रिया हो सकती है।

उच्चायुक्त वाजिद शम्सुल हसन ने समाचार पत्र संडे टाइम्स से बातचीत में कहा, "इससे यहां के मुसलमानों में गुस्सा बढ़ेगा और लंदन में असुरक्षा का माहौल पैदा होगा। यहां करीब 10 लाख पाकिस्तानी रहते हैं। मुझे मुस्लिम समुदाय के लोगों से लगातार ऐसे संदेश मिल रहे हैं कि हमें अपने गुस्से को संगठित रूप से अभिव्यक्त करना चाहिए।"

हसन की यह चेतावनी ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन के गुरुवार को आए उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि सीमा क्षेत्रों में तालिबानी हमलों के कारण बढ़ती असुरक्षा पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों के लिए समस्या है।

पाकिस्तान के उन इलाकों में अमेरिका द्वारा अपनाई जा रही रणनीति के बारे में ब्राउन ने कहा, "मैं इस मुद्दे पर वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए पाक राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों से बातचीत करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+