नवतेज सरना का कार्यकाल सोमवार को होगा खत्म

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। सबसे लंबे समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे नवतेज सरना करीब छह वर्ष के कार्यकाल के बाद सोमवार को अवकाश ग्रहण करेंगे।

सरना इस प्रतिष्ठित पद पर, जिसे कुछ लोग सरकार में सबसे अधिक दबाव वाला काम मानते हैं अक्टूबर 2002 में नियुक्त हुए थे। उन्होंने दो प्रधानमंत्रियों, तीन विदेशमंत्रियों और चार विदेश सचिवों के साथ काम किया।

सन 1980 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सरना ने थिम्पू, मास्को, वार्सा, जेनेवा, तेहरान और वाशिंगटन में काम किया।

सरना एक लेखक भी हैं और उन्होंने दो उपन्यास तथा सिख धर्म के इतिहास पर भी एक पुस्तक लिखी है। वे कई प्रतिष्ठत अखबारों और जर्नलों में अनेक लेख तथा निबंध लिख चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद से सरना का कार्यकाल अक्टूबर 2005 में ही समाप्त हो गया था, जब निरस्त्रीकरण प्रभाग के संयुक्त सचिव का पद रिक्त हुआ था। वे इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार थे। परंतु उस समय किए गए प्रबंधों के तहत उनको एक और कार्यकाल के लिए प्रवक्ता बना दिया गया। तत्कालीन विदेशमंत्री नटवर सिंह ने इस मामले में हस्तक्षेप करके उनको फिर से प्रवक्ता बनाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।

अपने कार्यकाल में वे कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साक्षी रहे हैं। भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु समझौता उनके कार्यकाल में होने वाला सबसे महत्वपूर्ण समझौता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+