तमिलनाडु में लगेंगे दो परमाणु ऊर्जा संयंत्र : करुणानिधि

चेन्नई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने कहा है कि राज्य में चार-चार हजार मेगावाट वाले दो परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

गुरुवार शाम नई दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में करुणानिधि ने इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन पर 320 अरब रुपये की लागत आएगी।

करुणानिधि ने कहा कि संयंत्र स्थल के संबंध में निर्णय लेने के लिए एक केंद्रीय दल 29 जुलाई को राज्य का दौरा करेगा। करुणानिधि बुधवार सुबह नई दिल्ली गए थे। उनकी पार्टी दव्रिड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) ने मंगलवार को लोकसभा में विश्वासमत के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पक्ष में मतदान किया था।

गौरतलब है कि राज्य में 600 मेगावाट बिजली की कटौती हो रही है। राज्य को बिजली संकट से उबारने के लिए दक्षिणी ग्रिड 100 मेगावाट बिजली देगा।

चेन्नई में प्रतिदिन औसतन एक से तीन घंटे बिजली की कटौती होती है। राजधानी के बाहर के क्षेत्रों में लोगों को 12 घंटे की बिजली की कटौती झेलनी पड़ती है, हालांकि अधिकारी केवल दो घंटे की बिजली कटौती की बात करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+