बंगलौर विस्फोट : 75 मिनट के भीतर हुए छह धमाके
बंगलौर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बंगलौर में शुक्रवार की दोपहर में 75 मिनट के अंदर हुए छह बम धमाकों ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया।
पहला विस्फोट : दोपहर 1.20 बजे शहर से 10 किलोमीटर दूर माडीवाला इलाके में व्यस्त होसुर रोड पर हुआ। इस जगह के आसपास कई छोटी बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के कार्यालय हैं। धमाके में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। अनाधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यहां दो विस्फोट हुए लेकिन पुलिस ने एक ही धमाके की पुष्टि की है।
दूसरा विस्फोट : दोपहर 1.25 बजे, शहर से 10 किलोमीटर दूर मैसूर रोड पर स्थित नयनधल्ली इलाके में हुआ।
तीसरा विस्फोट : दोपहर 1.40 बजे, मडीवाला के निकट अडुगोडी में हुआ। दो लोग घायल।
चौथा विस्फोट : दोपहर 2.10 बजे, शहर से 12 किलोमीटर दूर रिहायशी और व्यावसायिक इलाके कोरमंगला में।
पांचवां विस्फोट : दोपहर 2.25 बजे, विट्टल माल्या रोड पर हुआ।
छठवां विस्फोट : दोपहर 2.35 बजे, शहर से पांच किलोमीटर दूर एक अन्य रिहायशी और व्यावसायिक इलाके रिचमंड टाउन में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications