महाकाल मंदिर में कलश स्थापना के लिए सोनिया ने भेजे 1.51 लाख रुपये

उज्जैन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में अपनी ओर से एक स्वर्ण कलश स्थापित करने के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये का चेक भेजा है, जो महाकाल मंदिर समिति को प्राप्त हो गया है।

महाकाल मंदिर में 124 स्वर्ण कलश स्थापित करने के लिए प्रशासन की ओर से स्वर्ण शिखर योजना शुरू की गई है। पिछले दिनों महाकाल की पूजा करने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष ने भी इस योजना के तहत स्वर्ण कलश स्थापित करने की इच्छा जताई थी। इस बाबत उन्होंने महाकाल मंदिर समिति को 1 लाख 51 हजार रुपये का चेक भेजा है।

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक शुभकरण शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि मंदिर में 119 छोटे और 5 बड़े कलश स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल स्वर्ण शिखर योजना का पहला चरण पूरा होने को है। उन्होंने कलश स्थापना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से भेजी गई राशि की भी पुष्टि की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+