लखनऊ में 6 नेपाली युवतियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया
लखनऊ, 25 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए सऊदी अरब ले जाई जा रही छह नेपाली युवतियों को एक गैर सरकारी संगठन की सूचना पर हिरासत में लिया गया और बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी दी कि नेपाल से सऊदी अरब ले जाई जा रही छह नेपाली युवतियों को लखनऊ में एक स्वयंसेवी संस्था की सूचना पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों ने हिरासत में लेकर उनसे गुरुवार देर गाजीपुर पुलिस स्टेशन में पूछताछ की।
पुलिस प्रवक्ता गुलाम अब्बास ने आईएएनएस से कहा कि युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे नौकरी के लिए दुबई जा रही थीं। अब्बास ने कहा कहा कि सभी के पास वैध पासपोर्ट और राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र थे।
लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार ने कहा कि युवतियों से पूछताछ के दौरान किसी प्रकार संदिग्ध जानकारी प्राप्त नहीं हुई। कुमार ने कहा कि युवतियों को घर वापस जाने के लिए कहा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications