मायावती ने देश के साथ विश्वासघात किया: सपा
लखनऊ, 25 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी(सपा) ने शुक्रवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने देश के साथ विश्वासघात किया है। भारत-अमेरिका परमाणु करार का विरोध करते समय उनका राष्ट्रविरोधी चरित्र उजागर हो गया।

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "सांप्रदायिकता, जातिवाद एवं अवसरवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों ने धर्मनिरपेक्ष व प्रगतिशील ताकतों के विरुद्ध षड़यंत्र किया, लेकिन अपने उद्देश्य में विफल होने से मायावती बौखला गई हैं।"
उन्होंने कहा कि 19 सांसदों के बूते प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना और बार-बार यह कहना कि दलित की बेटी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया, यह राजनीति का उपहास है। मायावती द्वारा लोकतांत्रिक शब्द का प्रयोग लोकतंत्र की मर्यादाओं को शर्मसार करता है, क्योंकि उन्होंने न तो कभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान किया है और न ही विपक्षी नेताओं के प्रति लोकतांत्रिक शिष्टाचार का निर्वाह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications