ओबामा की तुलना में मैक्के न को मीडिया में कम स्थान
वाशिंगटन , 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा के पिछले हफ्ते से शुरू विदेश दौरे के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन जान मैक्के न को मीडिया में स्थान पाने के लिए कड़ा प्रयास करना पड़ रहा है।
वाशिंगटन , 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा के पिछले हफ्ते से शुरू विदेश दौरे के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन जान मैक्के न को मीडिया में स्थान पाने के लिए कड़ा प्रयास करना पड़ रहा है।
मैक्के न के समर्थक अब ओबामा की इराक नीति या उनकी सैनिक अनुभवहीनता पर टिप्पणी बंद करके मैक्के न द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा का संकेत करके मीडिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।
ओबामा की पश्चिम एशिया और यूरोप की यात्रा का अमेरिकी मीडिया काफी अधिक कवरेज कर रहा है। सैकड़ों पत्रकार और समाचार चैनलों के शीर्ष एंकर ओबामा के साथ यात्रा कर रहे हैं।
इसके विपरीत मैक्के न के साथ जाने वाले पत्रकारों की संख्या में भारी कमी आई है। मैक्के न छोटे शहरों में सभाएं कर रहें हैं और लोगों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और इराक में बिना विजय हासिल किए वापस नहीं लौटने की अपनी नीति के बारे में बता रहे हैं।
न्यू हैंपशायर के एक नेता ने बताया कि मंगलवार रात जब मैक्के न का विमान वहां पहुंचा तो केवल एक संवाददाता और एक फोटोग्राफर उनकी कवरेज के लिए उपस्थित था।
मैक्के न के सहयोगी मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ सस्ते उपायों का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की घोषणा की झूठी सूचना इसी उद्देश्य से प्रसारित करवाई गई थी।
मैक्के न के प्रचारकों ने मीडिया द्वारा ओबामा की अधिक कवरेज करने पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है।
नए चुनाव सर्वेक्षणों में मैक्के न की लोकप्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। वाशिंगटन पोस्ट/एपीसी के सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार करीब 72 फीसदी लोगों ने कहा कि मैक्के न बढ़िया राष्ट्रपति हो सकते हैं। केवल 48 प्रतिशत लोगों ने ओबामा के बेहतर राष्ट्रपति होने की आशा व्यक्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications