यूपी में एसपी पर फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने का आरोप

लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। पुलिस अधीक्षक (अपराध) संजय कक्कड़ पर बाराबंकी जिले में फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा अपने नाम कराने का आरोप लगा है। इस मामले में राजस्व मंत्रालय ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही गृह विभाग को पत्र लिखकर जालसाजी के शिकार व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने को कहा है।

दरअसल, बाराबंकी जिले कि नवाबगंज तहसील अंतर्गत देवा परगने के मीरपुर गांव में विंध्यानाथ पुत्र द्वारिका की 1.1050 हेक्टेयर भूमि खाता संख्या 00559 गाटा संख्या 273 (ग) है। विंध्यानाथ मूल रूप से मऊ जिले के घोसी विधानसभा अंतर्गत भातपुर गांव के रहने वाले हैं और उसे मीरपुर में पट्टे की जमीन दी गयी थी। विंध्यानाथ ने इस मामले में मंत्री से गुहार लगाई थी।

राजस्व मंत्री फागू चौहान द्वारा प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर को लिखे पत्र के मुताबिक विंध्यानाथ को जान-माल का खतरा है और उसकी सुरक्षा का प्रबंध किया जाना चाहिए।

राजस्व मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि आईपीएस अधिकारी संजय कक्कड़ ने किसी फर्जी व्यक्ति को खड़ा करके विंध्यानाथ की भूमि का बैनामा करा लिया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। राजस्व मंत्री ने प्रमुख सचिव राजस्व बलविंदर कुमार को भी इस मामले की विभागीय जांच कराने का आदेश दिया है।

आईएएनएस ने कथित जालसाजी के शिकार विंध्यानाथ पुत्र द्वारिका से बात की और उसके द्वारा प्रस्तुत कागजातों का परीक्षण किया। उसने आईएएनएस को बताया कि वह मुंबई नौकरी करने गया था और इसी बीच उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया। जब उसने दीवानी अदालत में वाद दायर किया तो पुलिस अधीक्षक संजय कक्कड़ के लोग उसे तलाश रहे हैं और वे उसके पैतृक गांव भी गए थे। विंध्यानाथ ने कहा कि उस पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है।

इस बारे में आईएएनएस ने संजय कक्कड़ से बात की तो उनका कहना था कि उन्होंने पूरी सावधानी बरतते हुए विधि सम्मत ढंग से भूमि खरीदी है लेकिन फिर भी अगर यह साबित हो जाता है कि जमीन किसी और की है तो वह तत्काल इससे अलग हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जमीन बेचने वाला जमीन का मालिक न हुआ तो फिर वह उसके खिलाफ वाद दर्ज कराकर वसूली का प्रयास करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+