मध्य प्रदेश में संविदा शिक्षक नियमित होंगे
भोपाल, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2001 में नियुक्त हुए तमाम संविदा शिक्षकों को नियमित करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 25 हजार संविदा शिक्षक लाभान्वित होंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शीर्ष अधिकारियों के बीच सोमवार को हुई एक बैठक को बाद संविदा शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी किए गए। बैठक के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही कर्मचारियों के कल्याण के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
सरकार के इस फैसले से मध्य प्रदेश पंचायत और नगर पालिका संविदा शाला शिक्षक (भर्ती एवं सेवा की शर्त) नियम 2001 के अंतर्गत नियुक्त किए गए संविदा शाला शिक्षक लाभान्वित होंगे।
इन शिक्षकों को संशोधित नियम 2003 के तहत नियुक्त किए गए संविदा शाला शिक्षकों की तरह अध्यापक संवर्ग का लाभ मिलेगा और इनकी नियुक्ति एक अप्रैल 2007 से मानी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
